अजयारविंद नामदेव, शहडोल। दशहरा पर शस्त्र पूजा और फायरिंग की रस्म, लेकिन जब रेंज के DIG ने राइफल का ट्रिगर दबाया, तो गोली चलने के बजाय सिर्फ ‘क्लिक’ की आवाज आई, एक बार नहीं, बल्कि ट्रिगर दबाने के बाद भी जब फायरिंग नहीं हुई, तो दूसरी INSAS राइफल का सहारा लेना पड़ा, इसके बाद SP और ASP ने फायरिंग की रस्म पूरी की। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हथियारों की तैयारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, विजयादशमी के अवसर पर शहडोल पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग के अस्त्र-शस्त्रों और सरकारी वाहनों का पूजन कर जिले में सुख, शांति, समृद्धि और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात

इसी दौरान शस्त्र पूजा की परंपरा के तहत फायरिंग की रस्म निभाने के लिए शहडोल रेंज के DIG विवेक सिंह ने राइफल का ट्रिगर दबाया, लेकिन गोली नहीं चली, राइफल से केवल ‘क्लिक’ की आवाज सुनाई दी। इसके बाद दूसरी INSAS राइफल से फायरिंग की गई। फिर SP और ASP ने भी फायरिंग की रस्म पूरी की। शहडोल में DIG की राइफल से गोली नहीं चलने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

अब सवाल यह है कि क्या फायरिंग से पहले हथियार की ठीक से जांच की गई थी? क्या राइफल में तकनीकी खराबी थी या कोई दूसरी वजह थी? जिसके कारण ट्रिगर दबाने पर गोली नहीं चली, फिलहाल उपलब्ध जानकारी से इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में महिला SP की दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था। अब शहडोल में DIG की राइफल से गोली नहीं चलने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m