अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में शिक्षा के मंदिर से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्राचार्य कुछ लोगों के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो स्कूल कार्यालय का है, हालांकि इसकी तारीख और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। शिक्षा विभाग ने वीडियो को पुराना बताया है, लेकिन गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

यह मामला शहडोल के सोहागपुर विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुईबांध का है। वीडियो में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बृजेशधार द्विवेदी कार्यालय में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कार्यालय जैसी जगह पर बैठा दिखाई देता है, जिसके सामने शराब की बोतल और गिलास नजर आने का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सड़क पर मौत का खेल! ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान फेल? यहां वायरल Video ने उठाए गंभीर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित पूर्व प्राचार्य के विरुद्ध पहले भी कई शिकायतें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग तक पहुंच चुकी हैं, जिनमें से कुछ मामलों में कार्रवाई लंबित बताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद क्या और कब तक कार्रवाई होती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m