अजयारविन्द नामदेव, शहडोल। शहडोल में करीब 20 लाख रुपये के ट्रांसफार्मर पार्ट्स चोरी की वारदात ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के शंभूनाथ विश्वविद्यालय में हुई इस बड़ी चोरी को एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अब पुलिस ने चोरी के सामान की बरामदगी के लिए कबाड़ियों के ठिकानों पर अपनी नजरें टिका दी हैं।
READ MORE: Gwalior High Court Action: नगर निगम के बाद NHAI और PWD की सड़कों के सैंपल भी हुए फेल, हाईकोर्ट में पेश हुई जांच रिपोर्ट
जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के शंभूनाथ विश्वविद्यालय में लगे बिजली ट्रांसफार्मर को चोरी का उसके पार्ट्स को अलग कर चोरी के एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद शहडोल पुलिस के हाथ आज भी खाली है,पुलिस की अलग-अलग टीमें शहडोल के साथ आसपास के जिलों और पूरे संभाग में कबाड़ियों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
READ MORE: प्याज ने महंगाई की रेस में लगाई दौड़! बिना ब्रेक के भाग रहे दाम, अब रसोई में एन्ट्री बंद
कबाड़ियों से पूछताछ के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं चोरी किए गए ट्रांसफार्मर पार्ट्स को कबाड़ के रूप में खपाने की कोशिश तो नहीं हुई, पुलिस चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े संभावित नेटवर्क को भी खंगाल रही है। सवाल यही है कि लाखों के पार्ट्स आखिर गए कहां, और चोर कौन हैं। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस को बड़ी सफलता का इंतजार है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



