अजयारविंद नामदेव, शहडोल। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान एक बार फिर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। धान खरीदी, किसानों की फसल का उचित मूल्य, भावांतर व्यवस्था, मिनी किट वितरण में पारदर्शिता, जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा और लंबित फसल मुआवजे समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। दरअसल शहडोल में किसानों की मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसानों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।  अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे किसान प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को भगवान का दर्जा देते हुए हाथ जोड़कर गुहार लगाई, साहब, नीचे हमारे किसान भाई खड़े हैं, उनसे भी मिल लीजिए।

ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को 20 साल की सजा

आर-पार के मूड में भारतीय किसान संघ

शहडोल में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। धान खरीदी में 100 प्रतिशत उपज की खरीदी से लेकर भावांतर व्यवस्था, मिनी किट वितरण में पारदर्शिता, जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा, भूमि मामलों की जांच और लंबित फसल मुआवजे तक किसानों ने कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। किसान संघ ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है।

‘साहब, नीचे खड़े भाइयों की भी सुन लीजिए…’

अपनी मांगों को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला, चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसान कलेक्टर को भगवान का दर्जा देते हुए हाथ जोड़कर उनसे नीचे खड़े अपने साथी किसानों से मिलने की गुहार लगाते नजर आए, किसानों ने कलेक्टर से आग्रह किया कि वे बाहर खड़े अन्य किसान भाइयों की भी बात सुनें और उनकी समस्याओं से रूबरू हों।

किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याएं लेकर दूर-दराज के गांवों से आए हैं और चाहते हैं कि जिले के मुखिया स्वयं किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें, इसी उम्मीद में किसान प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के सामने हाथ जोड़कर उनसे नीचे मौजूद किसानों से मिलने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें: 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा किया दुष्कर्म; 5 आरोपी गिरफ्तार

कागजों से बाहर निकले प्रशासन

किसान नेताओं का कहना है कि किसानों की समस्याएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी वास्तविक स्थिति देखें। कलेक्टर से मुलाकात के दौरान किसानों का हाथ जोड़कर किया गया आग्रह इसी उम्मीद की तस्वीर बनकर सामने आया कि जिले का प्रशासन किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने और उनका समाधान करे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m