शरद पाठक, छिंदवाड़ा। जिले के परासिया चांदामेटा के वार्ड क्रमांक 12 (चाचा मोहल्ला) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से एक चिंताजनक और शर्मनाक मामला सामने आया है। आंगनबाड़ी की सहायिका द्वारा एक नन्हीं बालिका से अपने पैर दबवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनुशासन पर गंभीर सवाल
गुरुवार शाम करीब 5 बजे वायरल हुए इस वीडियो में सहायिका आराम से लेटी हुई दिखाई दे रही है, जबकि एक छोटी बच्ची उसके पैर दबाती नजर आ रही है। अभिभावक बच्चों को आंगनबाड़ी में उनके शारीरिक और मानसिक विकास, शिक्षा व पोषण के उद्देश्य से भेजते हैं, लेकिन इस घटना ने केंद्र के कामकाज और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष है। परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परियोजना अधिकारी से लिखित शिकायत की है और दोषी सहायिका के खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, यह वीडियो किस तारीख का है, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं आदिवासी महिलाएं: आबकारी दफ्तर का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

