बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने का उनके देश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के फैसले को ‘अपरिपक्व’ और बांग्लादेश के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स में भागीदारी से देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के नए मौके मिल सकते थे, लेकिन ये मौका बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गंवा दिया गया.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ब्रिक्स में शामिल न होने को लेकर प्रधानमंत्री तारिक रहमान की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि BRICS समिट में शामिल न होने से बांग्लादेश को नुकसान हुआ.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत दौरे को लेकर प्रधानमंत्री तारिक रहमान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश ने भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया. यह फैसला तारिक रहमान की अपरिपक्वता को दर्शाता है.

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आगे सवाल किया कि अगर उनके पिता और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान भारत आ सकते थे, तो तारिक रहमान भारत आने से क्यों परहेज कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश की भागीदारी से देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के नए रास्ते खुल सकते थे, लेकिन उस सुनहरा मौका गंवा दिया गया. साथ ही कहा कि दो देशों के रिश्ते किसी एक व्यक्ति से जुड़ी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं या राजनीतिक संवेदनशीलता से तय नहीं हो सकते.

शेख हसीना ने एक हालिया इंटरव्यू में चेतावनी दी कि इस तरह की अल्पकालिक राजनीतिक फायदे से प्रेरित विदेश नीति देश के लिए नुकसानदेह साबित होती है. दो देशों के रिश्ते किसी एक व्यक्ति से जुड़ी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं या राजनीतिक संवेदनशीलता से तय नहीं हो सकते. मेरी नजर में ये एक अपरिपक्व फैसला था जिसने बांग्लादेश के राष्ट्रीय हित को कोई फायदा नहीं पहुंचाया.

शेख हसीना की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव बना हुआ है. इस वजह से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m