परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा टल गया। जहां करैरा में राम कथा के पंडाल में अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। चिंगारी देख सुरक्षाकर्मी ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
शिवपुरी के करैरा में राम कथा का आयोजन किया जा रहा था। कथा सुनने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। इस बीच अचानक पंडाल में आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है। वहीं चिंगारी उठती देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला।
ये भी पढ़ें: दिग्विजय के ‘हिंदुत्व’ वाले बयान और यात्रा पर सियासत: जूना अखाड़े के विरोध के बाद बीजेपी विधायक का हमला
पंडाल में मौजूद जवानों ने अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) से आग बुझाना शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई है। आपको बता दें कि इस घटना के समय बागेश्वर धाम की पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पंडाल में मौजूद नहीं थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

