लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि, किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय

इस दौरान दोनों नेताओं ने किसानों के हित में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा कृषि क्षेत्र के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया। यह मुलाकात केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय तथा किसानों के कल्याण के लिए साझा प्रयासों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

READ MORE: 25 जून उस काले दौर की याद दिलाता है… आपातकाल को लेकर केशव मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?

सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके सहयोग से भारतीय कृषि आज आत्मनिर्भरता, नवाचार और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित कर रही है।

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 6.18 लाख से अधिक नए आवासों की स्वीकृति से गरीब कल्याण के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। साथ ही चना, मसूर एवं सरसों की सरकारी खरीद अवधि में वृद्धि तथा लखनऊ में क्लीन प्लांट सेंटर की स्थापना जैसे निर्णय अन्नदाता किसानों की आय बढ़ाने एवं उनके सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

READ MORE: मिशन 2027: यूपी BJP की नई टीम का ऐलान, CM योगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

सीएम योगी ने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का ही प्रतिफल है कि ‘समृद्ध किसान-समृद्ध भारत’ का संकल्प साकार हो रहा है। इन सौगातों हेतु आपका हार्दिक आभार केंद्रीय मंत्री जी..