कुमार इंदर, जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बसेड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 4 साल के मासूम बेटे की हथौड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।
सोते हुए मासूम पर किए कई वार
पुलिस के अनुसार, गांव में समोसे का ठेला लगाने वाले आरोपी पिता तुलसीराम लोधी ने अपने 4 साल के बेटे प्रेम सिंह लोधी पर उस समय हमला किया, जब वह खेलते-खेलते थककर सो गया था। आरोपी ने सोते हुए बच्चे के सिर और हाथ पर हथौड़े से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
16 साल की सजा काट रहा कैदी पैरोल पर आकर फरार! जबलपुर पुलिस ने जमानतदार को भी बनाया आरोपी
दिव्यांगता और मानसिक बीमारी बनी वजह
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मासूम बच्चा दिव्यांग था, जिससे पिता परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी तुलसीराम मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका जबलपुर में इलाज भी चल रहा था। 8 दिन पहले भी उसने घर में जमकर विवाद किया था। वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले भी उसने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की थी।
PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर EOW का छापाः बालाघाट, भोपाल और छिंदवाड़ा में कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बेलखेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



