चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक पोती ने पुरानी घटना से आहत होकर अपने ही दादा की क्रिकेट बैट से बेरहमी से हमला कर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पोती मौके से फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त बैट व बुलेट वाहन बरामद कर लिया है।

यह है पूरा मामला?

डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, यह पूरी घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 7 से 8 साल पहले बुजुर्ग दादा द्वारा पोती के साथ कथित तौर पर गलत हरकत (उत्पीड़न) की गई थी। इसी पुरानी घटना के मानसिक आघात और रंजिश के चलते पोती अंदर ही अंदर गुस्से में थी और उसने सालों बाद इसका बदला लेने की खौफनाक साजिश रची।

बुलेट से पहुंचकर दिया वारदात को अंजाम

योजना के तहत युवती बीती रात बुलेट वाहन से सीधे अपने दादा के घर पहुंची। जैसे ही घर के अंदर से दादी ने दरवाजा खोला, पोती अंदर दाखिल हुई और सोते या सामने मौजूद दादा पर लकड़ी के क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मध्यप्रदेश

2 साल पुराना वो लिफाफा और 30 हजार रुपये! जानिए कैसे एक ब्लैंक चेक बना बुजुर्ग के काल की वजह?

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

वारदात की सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पोती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पोती से पूछताछ की जा रही है तथा इस सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और साक्ष्यों की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m