ललितपुर। शहर में आवारा गौवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इसी बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल से घर लौट रहे छोटे-छोटे बच्चों के बीच अचानक एक आवारा गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे अपने सींगों से उठाकर सड़क पर फेंक दिया।
दुर्घटनाओं और हमलों का खतरा बना रहता है
यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी और चिंता जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा गाय और अन्य मवेशी घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं और हमलों का खतरा बना रहता है।
READ MORE: अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन, 19,989 सरोवरों का हुआ निर्माण और पुनरुद्धार
इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

