अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें दो किशोर संदिग्ध हमलावर भी शामिल हैं, जिनके शव बरामद किए गए हैं। सैन डिएगो पुलिस स्कॉट वाल ने बताया कि इस्लामिक सेंटर पर हुए हमले की जांच हेट क्राइम (नफरत से प्रेरित अपराध) मानकर की जा रही है। मरने वालों में मस्जिद का एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है।

अमेरिका के सैन डिएगो से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दो नाबालिगों ने एक मस्जिद पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों हमलावरों ने खुद को भी मार डाला।

सैन डिएगो की एक मस्जिद में दो हमलावरों ने गोलीबारी की। दोनों हमलावरों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद थोड़ी दूर जाकर दोनों हमलावरों ने खुद को भी मार डाला। जानकारी के मुताबिक दोनों हमलावर नाबालिग थे। सैन डिएगो पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल ने बताया कि सैन डिएगो के इस्लामिक सेंटर पर हुए इस हमले की जांच ‘हेट क्राइम’ के तौर पर की जा रही है।

मस्जिद में फायरिंग करने के बाद दोनों हमलावरों ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को इस्लामिक सेंटर के पास खड़ी एक कार से दोनों संदिग्धों के शव मिले. दोनों आरोपी किशोर थे और इनमें से एक हमलावर ने अपने माता-पिता के घर से ही चुपके से तीन खतरनाक हथियार चुराए थे. उन्हीं हथियारों से उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

इस्लामिक सेंटर की वेबसाइट के अनुसार, यहां पर सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है। सेंटर में अल रशीद स्कूल भी है, जहां 5 साल और उससे ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए अरबी भाषा, इस्लामिक स्टडीज और कुरान के कोर्स कराए जाते हैं। सफेद रंग की मस्जिद ऐसे इलाके में बनी है, जहां घर, अपार्टमेंट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं।

पुलिस प्रमुख वाहल ने बताया कि पुलिस अधिकारी दिन की शुरुआत में ही उन किशोरों में से एक की मां से बात कर रहे थे। मां ने सुबह करीब 9:40 बजे पुलिस से संपर्क करके बताया था कि उसका बेटा कई हथियारों और उसकी गाड़ी के साथ लापता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस चीफ के साथ खड़े इस्लामिक सेंटर के इमाम ताहा हसन ने कहा कि यह सेंटर इबादत की जगह है, न कि कोई युद्ध का मैदान। उन्होंने कहा कि सेंटर में मुसलमानों और गैर-मुसलमानों दोनों का ही हमेशा स्वागत रहा है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m