पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद। जिले के ग्राम कमारपारा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। सहायक शिक्षक का कक्षा के अंदर महुआ शराब पीते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बीद BEO ने यह कार्रवाई की है।

पढ़िए पूरी खबर
यह पूरा मामला मैनपुर स्थित भाटापानी के आश्रित ग्राम कमारपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार का सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कक्ष के भीतर मौजूद शिक्षक को नशे में बताया गया, शराब की बोतल भी दिख रही थी।

बार-बार सामने आ रहा ऐसा मामला
वीडियो के वायरल होने के बाद अब प्रशासन ने सहायक शिक्षक सतीश कुमार को शो कॉज नोटिस थमा दिया है। मैनपुर के अंदरूनी इलाके में इस तरह की तस्वीर बार-बार सामने आ रही है। दो माह पहले भी इसी ब्लॉक में स्कूल कमरे में शराब पार्टी करने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था। बार-बार इस घटना की पुनरावृत्ति ने मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



