हेमंत शर्मा, इंदौर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर इंदौर शहर में भक्ति और आस्था का अनोखा रंग देखने को मिला। किन्नर समाज द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी नंदलालपुरा स्थित प्राचीन मठ से एक भव्य शिवमय शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सज-धजकर हिस्सा लिया और बैंड-बाजों की धुन पर जमकर नृत्य किया।

विंटेज कार, बग्गियां और राधा-कृष्ण की झांकी रहीं आकर्षण

यह शोभायात्रा नंदलालपुरा मठ से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं, समाज के वरिष्ठजन विंटेज कारों और बग्गियों में सवार होकर यात्रा की शोभा बढ़ाते नजर आए।

मध्यप्रदेश

रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल: जांच रिपोर्ट के नाम पर मांगे 2 हजार, राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

देश में सुख-शांति और इंदौर में अच्छी बारिश की कामना

इस आयोजन में किन्नर समाज की प्रसिद्ध महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी विशेष रूप से शामिल हुईं। उनके साथ पंजाब और देश के अन्य हिस्सों से आए महामंडलेश्वर व इंदौर के सभी गद्दीपति मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने बताया कि वे अपने गुरु सीमा पायल जी के धाम नंदलालपुरा आई हैं, जहां हर साल कलश यात्रा, शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन होता है।

नंदलालपुरा में विशाल भंडारे का आयोजन

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से देश में सुख-शांति, समृद्धि, व्यापारियों के कारोबार में बरकत और इंदौर में अच्छी बारिश की कामना की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक बारिश नहीं होगी, किसान अन्न नहीं उगा पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने समाज में समरसता और खुशहाली का संदेश देते हुए भेदभाव की राजनीति को समाप्त करने की बात कही। यात्रा के समापन के बाद नंदलालपुरा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

खूनी संघर्षः बकरियां चराने के विवाद में बाप-बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, दूसरे पक्ष की मां-बेटी गंभीर घायल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m