हरियाणा: कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। बैठक के दौरान समिति के सामने रखे गए मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान पांच मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि पांच मामलों को अगली सुनवाई के लिए पेंडिंग रखा गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि अगली बैठक में पेंडिंग मामलों की सुनवाई की जाएगी।
चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों पर बोले कृषि मंत्री
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। उन्होंने कहा कि आयोग में फैसले बहुमत के आधार पर होते हैं और ऐसी संस्था पर आरोप लगाना उचित नहीं है।
उन्होंने चुनाव में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। कृषि मंत्री ने कहा कि जिन मशीनों को लेकर आज सवाल उठाए जा रहे हैं, उन्हें कांग्रेस के समय ही चुनाव प्रक्रिया में लाया गया था और उनकी सरकार ने उसी व्यवस्था को फॉलो किया है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव के जरिए बनती है और चुनाव में बहुमत का महत्व होता है।
नेहरू और सरदार पटेल का भी किया जिक्र
कृषि मंत्री ने अपने बयान में देश के शुरुआती राजनीतिक दौर का जिक्र करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष वोट चोरी जैसे आरोप लगा रहा है, लेकिन देश के शुरुआती दौर में प्रधानमंत्री के चयन को लेकर भी अलग परिस्थितियां थीं।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे का जिक्र करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विरोध और बाद की घटनाओं पर भी अपनी बात रखी। कृषि मंत्री ने कहा कि उस समय देश की राजनीति में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए थे।
धान खरीद को लेकर भी हुई चर्चा
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने धान खरीद को लेकर हुई बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि धान का सीजन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल मंडियों में पहुंच रही है और खरीद प्रक्रिया को लेकर सरकार की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार
भ्रष्टाचार के सवाल पर कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा होती थी। राणा ने कहा कि भ्रष्टाचार की समस्या का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में किए जा रहे प्रयासों से हुआ है।
घोटाले की जांच के लिए कमेटी गठित
माही घोटाले से जुड़े सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच शुरू हो चुकी है और रिपोर्ट सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पराली प्रबंधन को लेकर किसानों से अपील
पराली जलाने के मुद्दे पर कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा में पराली प्रबंधन को लेकर बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली न जलाएं और सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही मशीनरी व अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल करें।
राइस मिलों की पेंडिंग राशि पर भी दिया जवाब
राइस मिलों की करोड़ों रुपये की पेंडिंग राशि को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि व्यापार में कई बार घाटा भी हो जाता है और सरकार को सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेना पड़ता है।
- ‘सम्राट चौधरी को चूड़िंया पहन लेनी चाहिए’, जानें मुख्यमंत्री के लिए किसने कही ये बात?
- आयुष्मान कार्ड बनाने में मैनपुरी का डंका, बड़े जिले आगरा और मथुरा की सुस्त रफ्तार पर कमिश्नर सख्त
- दुकान के नौकर ही निकले चोरः 5 लाख के हार्ड डिस्क और उपकरण चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद
- Raipur Ganesh Jhanki 2026 : राजनांदगांव में गणेश झांकी निकलने की तारीख बदली, राजधानी में बदल सकती है तिथि
- अबूझमाड़ नारायपुर का हाल, दशकों से ग्रामीण सड़क बनने का कर रहे इंतजार


