अमित पांडे, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्टेडियम की बदहाली को लेकर युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। खेल मैदान में गड्ढे, न ट्रैक की सुविधा और न ही शुद्ध पेयजल… आखिर तैयारी करें तो कैसे करें। सीधी नगर पालिका में इन्हीं समस्याओं को लेकर युवाओं ने धरना दिया। सीएमओ कक्ष के सामने नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
मामला सीधी नगर पालिका परिषद का है, जहां आधा दर्जन से अधिक युवा स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, गड्ढों की मरम्मत, सौंदर्यीकरण और शुद्ध पेयजल व्यवस्था की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सीएमओ महमूद हसन के पहुंचने पर युवाओं से बहस भी हुई। बाद में समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और युवाओं ने ज्ञापन सौंपा। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने भी युवाओं को समझाइश दी।
ये भी पढ़ें: लाखों के लालच में गंवा दिए जेवर: ग्वालियर में ठगों ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, कागजों की गड्डी थमाकर फरार
धरने पर बैठे युवा की माने तो स्टेडियम में बड़े-बड़े गड्ढे हैं, पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं है और रनिंग ट्रैक की भी व्यवस्था नहीं है। इससे फिजिकल की तैयारी करने वाले युवाओं को परेशानी होती है। आज हम लोगों ने ज्ञापन दिया है। वहीं सीएमओ महमूद हसन का कहना है कि युवाओं ने आज ज्ञापन दिया है, जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। ट्रैक निर्माण के लिए पत्र के माध्यम से बात रखी जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

