अमित पाण्डेय, सीधी। एक तरफ सीधी जिला प्रशासन नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाकर आमजन और युवाओं को नशे से दूर रहने का पाठ पढ़ा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जनपद सिहावल से आई एक तस्वीर ने शिक्षा विभाग की पोल खोलकर रख दी है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय डिहुली नंबर-4 में पदस्थ शिक्षक दिनेश कोल का कथित रूप से शराब की बोतल हाथ में लिए और भारी नशे की हालत में स्कूल परिसर में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
ये भी पढ़ें: अस्पताल के अंदर पहुंचने से पहले ही… सतना में 108 एंबुलेंस के अंदर हुआ वो चमत्कार, जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद!
स्कूल परिसर में हाथ में शराब की बोतल लेकर पहुंचे शिक्षक
वीडियो सामने आते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक की इस हरकत से बच्चों की पढ़ाई ठप्प हो रही थी और विद्यालय का माहौल लगातार खराब हो रहा था।
ये भी पढ़ें: ‘लक्ष्य तय करो…’, शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने ली 11वीं की क्लास, सही जवाब पर थपथपाई छात्रा की पीठ
वीडियो वायरल होते ही एक्शन में कलेक्टर, शिक्षक निलंबित
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधी कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के बाद आरोपी शिक्षक को देखते हुए सीधी कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के बाद आरोपी शिक्षक दिनेश कोल को निलंबित कर दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


