चंडीगढ़. कंगना के खिलाफ पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने खुलकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा है कि कंगना राणावत आए दिन पंजाब को निशाने पर ले रही हैं और पंजाब को लेकर ऐसी बातें कह रही हैं जो सही नहीं है। अगर एक्ट्रेस खुद पर लगाम नहीं लगाएंगे तो वह भी उनकी वह सारी पोल सबके सामने खोल देंगे जो अब तक छुपी हुई है। उन्होंने तो यहां तक बोल दिया कि जितनी ड्रग्स और शराब कंगना राणावत लेती है उतना कोई नहीं लेता होगा।
सिंगर जसबीर ने कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कंगना को पंजाब के बारे में बुरा-भला कहने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह उनके राज्य यानी पंजाब के बारे में बयानबाजी बंद नही की तो ठीक नही होगा। सिंगर के यहां तक कहा की बार वह दिल्ली में मेरी कार में मेरे और एक फीमेल फ्रेंड के साथ शराब पीकर बैठी थीं और उनका खुद पर कोई कंट्रोल नहीं था। उन्होंने जितनी शराब और ड्रग्स का सेवन किया है, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने किया होगा।

अगर वह पंजाब के बारे में बात करना बंद नहीं करती हैं, तो मैं उनकी सभी कहानियों को सबके सामने खोल कर रख दूंगा। आपको बता दे कि कंगना राणावत आए दिन अपने बयानों के कारण सुर्खियां बटोरती हैं। एक तरफ वह सोशल मीडिया में अपने बयानों के कारण जमकर चर्चा बटोरती है लेकिन दूसरी और लोगों ने भला बुरा बोलने से भी पीछे नहीं आते हैं।
- Today’s Top News: ED की जांच में बड़ा खुलासा; राजीव भवन में पहुंचाए गए 880 करोड़, सहायक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में संशोधन, डिप्टी कलेक्टर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, कल से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, हॉकी लीग 2026 की सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बस्तर दशहरा : जोगी बिठाई की हुई रस्म, 9 दिन निर्जल तपस्या करेंगे दौलत नाग, अगले साल परंपरा में शामिल नहीं होने के दिए संकेत, जानिए वजह…
- PK का शिक्षकों से संवाद, चुनाव से पहले सातवें वेतनमान और शिक्षा सुधार का किया वादा
- ज्वेलर्स से ₹1.88 करोड़ की ठगी: सोना, चांदी और हीरे के जेवर लेकर महिलाएं हुईं फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- महागठबंधन में घमासान, कोसी स्नातक सीट पर कांग्रेस-राजद आमने-सामने, क्या बिखर रही है दलों की एकजुटता?
