सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के पुरैल गांव में एक सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पहले पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस पर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। आज घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में पति का शव भी फांसी के फंदे पर लटका मिला। अब पति के परिजनों ने पत्नी के मायके पक्ष पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। 

READ MORE: मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान: फर्श पर लेटकर गाना गाने लगा शराबी, स्कूल में घंटों मचाया उत्पात, शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी

दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों के हंगामे के कारण इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जानकारी नहीं दी है। 

READ MORE: खाकी पर सियासी दबाव? पुलिस जवान से हाथापाई, कनाड़िया पुलिस की चौथी बार पिटाई! कार्रवाई न करने से टूट रहा मनोबल

जांच पूरी होने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का पुख्ता निष्कर्ष निकल सकेगा। गांव में इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है। स्थानीय प्रशासन व पुलिस दोनों पक्षों को शांत रहने की अपील कर रही है। आगे की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m