सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की जमीनी हकीकत बेहद उलट है। सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र के बरहट गांव से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए खाट का सहारा लेना पड़ा।
यह भी पढ़ें: ट्रॉली में देश का भविष्य ! सांदीपनि विद्यालय के पास वाहन का अभाव, ट्रैक्टर में स्कूल पहुंचे बच्चे
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग चारपाई पर गर्भवती महिला को लिटाकर उफनती नदी पार कराते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि गांव तक पहुंचने के लिए न तो पक्की सड़क है और न ही नदी पर पुल, जिसके चलते हर बारिश में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सुलेशन’ के नशे में डूबता बचपन! खुलेआम नशा करते दिखे बच्चे, वायरल VIDEO ने उड़ाई प्रशासन की नींद
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। उनका आरोप है कि वर्षों से सड़क और पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
यह भी पढ़ें: 12 लाख में बनी सड़क, भूमिपूजन में पंचायत ने खर्च जार दिए 43 हजार, कांग्रेस नेत्री ने दर्ज की आपत्ति
फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद सड़क और पुल निर्माण को लेकर सवाल तेज हो गए हैं। हालांकि, वीडियो में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क और पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी गर्भवती महिला या मरीज की जान खतरे में न पड़े।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


