सीतापुर. संदना थाना क्षेत्र के सिधौली मिश्रिख मार्ग बरगदिया गांव के पास शुक्रवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में एक बाइक सवार चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई है. वहीं करीब 50 श्रद्धालु बस में ही फंस गए.

हालांकि सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया है. इनमें से तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. फिलहाल बस को गड्ढे से निकालने का प्रयास जारी है. हादसे को लेकर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. वहीं अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सीएम ने राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए.

इसे भी पढ़ें : मौत निगल गई मासूम जिंदगीः ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, भांजी की उखड़ी सांसें, मामा समेत 2 गंभीर घायल

बता दें कि औरेया में भी एक सड़क दुर्घटना हुई है. जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. घटना में भांजी की मौत हो गई है. वहीं मामा समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.