त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में तस्करी से जुड़े एक मामले को लेकर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है. जिले के आशाबाड़ी में सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले की घटना सामने आई है. तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल के तीन जवानों पर बेरहमी से हमला कर दिया. उनके हथियार लूटने की कोशिश की. इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की भी कोशिश की और सरकारी वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.
त्रिपुरा के अशाबारी में सोमवार को कुछ उपद्रवियों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर हमला कर दिया. उपद्रवियों ने तीनों BSF जवानों को डंडे से वार किया और साथ ही एक गाड़ी भी तोड़ दी. बीएसएफ के जवानों को बेरहमी से पीटा और उनके हथियार लूटने की कोशिश की. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया.
जानकारी के मुताबिक, 2 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे भारत-बांग्लादेश सीमा पर गेट नंबर 174 और 175 के पास BSF की 49वीं बटालियन के जवान तस्करी रोकने के लिए कार्रवाई कर रहे थे. इस दौरान जवानों ने एक संदिग्ध तस्कर हफजुर रहमान को पीछा कर पकड़ लिया.
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मैं आशाबाड़ी में हमारे बहादुर BSF जवानों पर कुछ बदमाशों के ग्रुप के बेरहमी से हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह की हिंसा पूरी तरह से मंजूर नहीं है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.
BSF जवानों पर हमले की घटना के बाद अशाबारी बॉर्डर आउटपोस्ट से अतिरिक्त BSF जवान मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर भाग निकले. घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे में हमले की तस्वीरें कैद हुई हैं. पुलिस और BSF ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

