सुशीला देवी, गुरुग्राम। सोहना में अपराध शाखा की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कट्टा नूंह से 3,500 रुपये में खरीदा था। उसके खिलाफ पलवल में मारपीट से संबंधित एक मामला भी दर्ज है।
आरोपी की पहचान मुनताज उर्फ मुंती निवासी गांव गोहपुर, जिला पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 25 अक्टूबर को इंद्री मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
नूंह से खरीदा था कट्टा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरामद देशी कट्टा नूंह से 3,500 रुपये में खरीदकर लाया था। हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद थाना शहर सोहना में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पलवल में मारपीट का मामला भी दर्ज
पुलिस ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की। इसमें उसके खिलाफ पलवल में मारपीट से संबंधित एक मामला दर्ज होने की जानकारी मिली।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

