इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। चामुंडा चौराहे के पास एक चाय की दुकान में तब चीख पुकार मच गई, जब दर्जनभर लोगों ने मिलकर एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। आरोपियों ने युवक को अधमरा होने तक पीटा और वहां छोड़कर भाग गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें: अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बची जान, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक घायल का नाम सतीश है और वह किन्नरों के एक गुट के साथ रहता है। सतीश एक चाय की दुकान में खड़ा था तभी एक स्कॉर्पियों से आए कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने युवक की लाठी और डंडे से अधमरा होने तक पीटा। इसके बाद वे सभी वहां से फरार हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल किया। जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया जा सका। जहां डॉक्टरों ने घायल का इलाज किया। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है उसे गंभीर चोटें आई हैं। हाथ में 6 जगह फ्रैक्चर है। वहीं सिर पर डंडा लगने से गंभीर चोट आई है। हालांकि परिजन युवक की स्थिति को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में ले गए हैं।
ये भी पढ़ें:मऊगंज में सिस्टम की ‘क्रूरता’: ओलों की बौछार देख गाड़ियों में छिपे कलेक्टर और अफसर, बेघर आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट घेर पूछा- हमारे बच्चे कहां जाएं?
वहीं सतीश के साथ रहने वाली गुट की पिंकी किन्नर ने बताया कि आरोपी का नाम सुंदर भदौरिया है। आरोपी अपने 10 साथियों के साथ स्कॉर्पियों से वहां पहुंचा था। युवक को दुकान पर देखते वो धड़ाधड़ दुकान में घुस गए और डंडे से पीटने लगे। पिंकी के मुताबिक ये सभी रेशम किन्नर गुट के लोग हैं। जिन्होंने जलन की भावना से हमला किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

