Sonam Wangchuk Shifted to Medanta Hospital: सोनम वांगचुक पर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सोनम वांगचुक मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट होंगे। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो (Gitanjali J Angmo) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेदांता में शिफ्ट करने का आदेश दिया है।
अदालत ने मेदांता को विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाने और सभी मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। केंद्र सरकार ने अस्पताल बदलने पर कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन मेडिकल सलाह के खिलाफ डिस्चार्ज का विरोध किया।
बता दें कि सोनम 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। 18 जुलाई को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें जबरदस्ती जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। सोनम को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाने का उनकी पत्नी ने विरोध किया था। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो ने सरकार की नियत पर सवाल उठाते हुए प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाने के लिए याचिका दायर की थी। पहली सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने गीतांजली की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकर पर भरोसे रखने की बात कही थी। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सोनम की पत्नी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। अब सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम को प्राइवेट हॉस्पिचल में शिफ्टिंग की इजाजत दे दी है। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो की याचिका पर हाई कोर्ट की डबल बेंच ने ये फैसला सुनाया है।
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए सोनम की पत्नी गीतांजली ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- माननीय #delhihighcourt का दिल से शुक्रिया कि उन्होंने @Wangchuk66 को #medanta, हमारी पसंद के हॉस्पिटल में डिस्चार्ज करने का ऑर्डर पास किया! @SibalAkhil और Bahuli Sharma और उनकी टीम को भी दिल से शुक्रिया कि उन्होंने रिकॉर्ड टाइम में बहुत मुश्किलों के बावजूद यह जीत हासिल की!!
24 दिनों से भूख हड़ताल पर वांगचुक
बता दें कि सोनम वांगचुक बीते 24 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें जंतर-मंतर से जबरदस्ती उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था.। उन्होंने अपना अनशन खत्म करने के लिए शर्तें रखी थीं, जिन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर सांसद उन्हें आश्वासन दे कि संसद में नीट पेपर लीक पर चर्चा होगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी तो भूख हड़ताल खत्म कर देंगे। जब संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज हुआ तो उन्होंने ऐलान किया कि वो अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


