हमीरपुर. पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के जिला आगमन पर रोक (SP MP Ajendra Singh Lodhi Hamirpur entry banned) लगा दी गई है. लोधी रविवार को हमीरपुर आने वाले थे. लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की रिपोर्ट के आधार पर उनके आगमन पर रोक लगा दी गई है. ये भी बताया गया है कि वे लोधी 250 गाड़ियों के काफिले के साथ जिले में आने वाले थे.
बता दें कि सांसद ने प्रधानमंत्री को देश विरोधी बताया था. इतना ही नहीं उनके खिलाफ अभद्र भाषा का भी प्रयोगा किया था. जिस पर सीएम योगी ने सपा और सांसद पर जमकर निशाना साधा था. सीएम योगी ने एक्स पर लिखा था कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है. यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है. यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है. देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी.
इसे भी पढ़ें : अखिलेश यादव ब्रेन वाश करने में… PM मोदी पर सपा सांसद की अमर्यादित टिप्पणी पर ओपी राजभर का निशाना, जानिए सपा सुप्रीमो के लिए ऐसा क्या कहा?
वहीं इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित आवास पर प्रेस वार्ता की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा था कि आज प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी की चरित्रहीनता को मीडिया के समक्ष रखा. सपा सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग बेहद निंदनीय है. जिस प्रधानमंत्री का सम्मान देश ही नहीं, पूरी दुनिया करती है, उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मर्यादाओं और भारतीय संस्कारों का अपमान है.

