हेमंत शर्मा, इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर 2026 को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां बेहद आक्रामक और आकर्षक रूप से तेज कर दी हैं। युवाओं और छात्रों को लुभाने के लिए इस आयोजन में राजनीति के साथ-साथ सांस्कृतिक और संगीतमय मंच का भी अनूठा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

मंच पर सितारों की महफिल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

युवाओं को जोड़ने के लिए कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में विशेष कलाकारों को आमंत्रित किया है:राघव चैतन्य: फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता और चर्चित गाना ‘ओ माय माशूका’ फेम प्रसिद्ध गायक राघव चैतन्य अपने सुरों से समां बांधेंगे।V Unbeatable: रियलिटी शो में धूम मचाने वाला और ‘America’s Got Talent’ का विजेता मशहूर डांस ग्रुप अपनी कला का प्रदर्शन करेगा।

सियासत की खबरः पार्षद जीतू यादव की एमआईसी में हुई वापसी, मिला विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभार

रैपर लश्करी: युवाओं के बीच लोकप्रिय रैपर लश्करी भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में ऊर्जा भरेंगे। ये तमाम स्टार कलाकार कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी की अगवानी करेंगे। छात्राओं के लिए ‘पिंक जोन’ और खास तैयारियां पिंक जोन: कार्यक्रम स्थल पर विशेष रूप से हॉस्टल और कॉलेज की लड़कियों/छात्राओं के लिए एक सुरक्षित और अलग ‘पिंक जोन’ बनाया जाएगा, ताकि वे बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।

सीधे अफसर बनने का रास्ता साफ! जारी हुआ इन पदों पर नोटिफिकेशन, जानिए कौन दे सकेगा परीक्षा…

मैदान का नाम

कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित इस प्रस्तावित स्थल का नाम ‘भारत जोड़ो मैदान’ रखा है। बुकिंग और प्रशासनिक प्रक्रियाकांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के पास मैदान के लिए 10.08 लाख रुपए की राशि जमा करवा दी है। यह मैदान 17 से 19 सितंबर तक के लिए बुक किया गया है, जहां 19 सितंबर को मुख्य रूप से ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है और प्रशासनिक स्तर पर भी जल्द ही आधिकारिक अनुमति मिलने की पूरी उम्मीद है।

इंदौर सांची पेड़ा प्लांट में बड़ा हादसाः स्टीम प्रेशर फ्रायर फैन फटने से टेक्निशियन की मौत

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m