हमीरपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, NH-34 पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के लीड़ा नाला के पास गिट्टी से लदे डंपर ने अमूल कंपनी की डीसीएम में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
लोड दूध और दही सड़क पर बिखर गया
हादसे के बाद डीसीएम में लोड दूध और दही सड़क पर बिखर गया। बताया जा रहा है कि मृतक चालक अनिल अमूल कंपनी की डीसीएम लेकर अकबरपुर माती से महोबा जा रहा था, तभी सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। आस-पास मौजूद लोगों ने तुुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: रफ्तार का कहरः 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड की उखड़ी सांसें, मंजर देख सहम उठे लोग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।

