कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना इतनी भयानक थी कि चालक होमगार्ड की मौत हो गई. वहीं घटना में 2 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें- RSS के लोग बात करें तो कहिएगा…गद्दार हैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह, राहुल गांधी का हमला, पासी समाज को दिया बड़ा मैसेज

बता दें कि घटना नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बासापुर गांव में उस वक्त घटी, जब मरियाहू कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव निवासी होमगार्ड अनिल कुमार दुबे उम्र लगभग 47 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नारायण दुबे जो नेवढ़िया थाने पर 112 के चालक अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान नेवढ़िया की तरफ से आ रही एक बाइक ने ठोकर मार दी. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.

इसे भी पढ़ें- 27 की जंग, पासी आएंगे संग! सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी ने महानायक वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण कर दिया खास मैसेज

वहीं हादसा होने के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया. वहीं दोनों घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी.