सत्या राजपूत, रायपुर। VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर रायपुर में राज्य स्तरीय हड़ताल की। प्रदेशभर से कर्मचारी नया रायपुर के तुता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों की नियमितीकरण समेत तीन प्रमुख मांगे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय हड़ताल में सुनवाई नहीं हुई। आज राज्य स्तरीय हड़ताल कर रहे हैं। अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। जो वादा नियमितीकरण का किया गया था, वह पूरा नहीं किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विकसित भारत जी राम जी (VB-G RAM G) में कार्यरत समस्त तकनीकी सहायकों ने अपनी मांगें रखी हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

ये हैं तीन प्रमुख मांगें

  1. नियमित पदों का सृजन और समायोजन: VB-G RAM G में कार्यरत सभी तकनीकी सहायकों के लिए नियमित पद सृजित कर उन्हें समायोजित किया जाए।
  2. स्थायीकरण नियमावली लागू करने की मांग: नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक तकनीकी सहायकों की सेवा शर्तों के संबंध में पंचायत विभाग में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों की तरह स्थायीकरण नियमावली तत्काल लागू की जाए।
  3. पदनाम बदलने की मांग: विकसित भारत जी राम जी में कार्यरत तकनीकी सहायकों का पदनाम बदलकर ‘कनिष्ठ अभियंता (VB-G RAM G)’ किया जाए।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H