बंगाल में जबसे सत्ता परिवर्तन हुआ है, हर क्षेत्र में BJP सरकार को कुछ न कुछ सफलता मिलती जा रही है. ताजा जानकारी के अनुसार संदेशखाली और बसंती में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया गया है. STF ने उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों के कई इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने STF की इस त्वरित कारवाई के लिए काफी सराहना जतायी है. CM शुभेंदु ने राज्य पुलिस की मुस्तैदी की जमकर सराहना की है.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि ऐसी करवाइयां आगे भी जारी रहेगी जिससे कि इस राज्य में शांति, सुरक्षा और लोकतंत्र की स्थापना हो सकें.

जानकारी के अनुसार दक्षिण 24 परगना और संदेशखाली इलाके से बंगाल STF ने पहले संदेशखाली से लुत्फार मोल्ला, खोकोन मोल्ला और रमजान अली मोल्ला को गिरफ्तार किया. एजेंसी के मुताबिक, पकड़े गए इन तीनों आरोपियों के संबंध TMC नेता शाहजहां शेख से जुड़े हैं. तीनों से पूछताछ के आधार पर बंगाल STF ने बिना एक भी पल गंवाये  दक्षिण 24 परगना के कुमरोखाली इलाके में छापा मारा. इस कारवाई में अभी तक अब तक करीब 29 हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए जा चुके हैं.

इस ज्वाइंट ऑपरेशन में बसीरहाट पुलिस जिला बल और स्थानीय पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा. पुलिस के अनुसार इन हथियारों को इलाके की शांति भंग करने और हिंसक वारदातों को अंजाम देने के मकसद से छिपाकर रखा गया था.

बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस सफल ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पश्चिम बंगाल पुलिस और एसटीएफ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस बहुत बड़ी कामयाबी के लिए बंगाल पुलिस को बहुत बहुत बधाई.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि STF ने शांति भंग करने के उद्देश्य से छिपाए गए अवैध हथियारों और गोला-बारूद का भारी जखीरा सफलतापूर्वक जब्त किया है. सरकार कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, वो काले दिन अब खत्म हो चुके हैं. इस सफल अभियान के लिए वो डीजीपी, पश्चिम बंगाल पुलिस, एसटीएफ टीम और बसीरहाट पुलिस जिला कर्मियों की काफी सराहना किए है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m