TMC पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब अंदेशा लग रहा है कि कहीं पूरी तरह खत्म ही ना हो जाए. ममता बनर्जी की TMC तो टूट से बचने का नाम ही नहीं ले रही है. TMC की फूट एक कदम और आगे बढ़ते हुए मेखलीगंज नगरपालिका तक पहुंच गयी है. ममता बनर्जी को एक और झटका लगते हुए कूचबिहार जिले की मेखलीगंज नगर पालिका के अध्यक्ष और पांच पार्षदों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया.
मेखलीगंज नगरपालिका में कुल नौ वार्ड हैं। हाल तक, टीएमसी के पास आठ पार्षदों के साथ स्पष्ट बहुमत था, जबकि भाजपा के पास एक सीट थी.
मेखलीगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात पाटनी और पांच अन्य पार्षदों के पाला बदलने से कांग्रेस नगर पालिका में बहुमत में आ गई है. एक पार्षद ने अनुसार वह टीएमसी में ही रहेंगे. जानकारी के अनुसार मेखलीगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात पाटनी ने इशारा अप्रत्यक्ष रूप से बताया कि आगे और दलबदल हो सकते हैं. TMC छोड़ने के कारणों पर उन्होंने कहा कि पार्टी आंतरिक संघर्षों में उलझी हुई है, जिससे जनता के लिए खुलकर काम करना मुश्किल हो गया है.
मेखलीगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात पाटनी ने आगे बताया कि मैंने कांग्रेस के कोलकाता कार्यालय से पार्टी ज्वाइन की. मेखलीगंज लौटने के बाद दो और पार्षद भी औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे. पाटनी ने कहा, ‘टीएमसी के भीतर रहकर अब काम करना संभव नहीं है.
नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात पाटनी ने आगे कहा कि कांग्रेस केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करेगी. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए ये सब कहा. मैंने क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है. भाजपा ने सत्ता में आने से पहले ‘डर खत्म, भरोसा कायम’ का वादा किया था, लेकिन आज स्थिति अलग है। हमें कांग्रेस के बैनर तले भाजपा से लड़ना होगा. कूचबिहार जिले की मेखलीगंज नगर पालिका के अध्यक्ष और पांच पार्षदों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया. इसके बाद नगर निकाय पर पर अब कांग्रेस का शासन हो गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

