अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा पुलिस थाने के मुरवारी में बोरे में बच्चे को भरकर किडनैपिंग कांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक ने बड़े भाई के साथ हुए विवाद में समझौते के लिए साजिश रची थी और बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। युवक ने शनिवार देर शाम पुलिस थाने में शिकायत की थी और जानकारी में बताया था कि गांव के अन्य बच्चों की किडनैपिंग की तैयारी है जिसमें करोड़ों रुपए की डीलिंग है। 

यह भी पढ़ें: बोरे में भरकर बच्चे के अपहरण की कोशिश! परिजनों ने लगाए ‘करोड़ों की किडनैपिंग डील’ के आरोप, जानिए पूरा मामला

लल्लूराम डॉट कॉम (lalluram.com) में मामले की खबर को प्रमुखता से दिखाने के बाद पुलिस ने गंभीर मामले में सक्रियता दिखाते हुए रात में ही दोनों पक्षों के लोगों को थाने में लाकर पूछताछ की जिसमें बड़ा खुलासा हुआ। थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ करने पर पुराने विवाद में समझौता करने के लिए युवक ने झूठी शिकायत दर्ज करवाई।

जिस लड़की के ऊपर आरोप लगाए गए थे कि बोरे में भरकर बच्चे की  किडनैपिंग की जा रही है। उसने स्पष्ट रूप से बताया कि चाचा के कहने पर बच्चों को बोरे में रखी थी। शिकायतकर्ता के द्वारा भी थाने में बताया गया है कि पुराने विवाद में समझौता करने के लिए झूठी शिकायत की गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m