अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना की बदहाल सड़कों का मुद्दा अब धार्मिक मंचों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा में है। इस बार प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने सतना की सड़कों की हालत पर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसने स्थानीय व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सतना के बायपास में सड़क ही नहीं है। चित्रकूट आते-जाते कई बार उनका मन हुआ कि खराब सड़कों का वीडियो बनाकर भेज दें। उनकी यह टिप्पणी मथुरा में आयोजित एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान सामने आई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

धार्मिक नगरी चित्रकूट और सतना के बीच आवागमन करने वाले लोगों को खराब सड़कों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इसी मुद्दे पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी ने सतना की सड़क व्यवस्था को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। मथुरा में आयोजित एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने सतना के बायपास की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सड़क ही नहीं है।

कब बदलेगी तस्वीर?

उन्होंने बताया कि चित्रकूट आते-जाते कई बार उनका मन हुआ कि इन खराब सड़कों का वीडियो बनाकर भेज दें। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सतना की सड़कों को लेकर बहस तेज हो गई है। स्थानीय लोग भी अब सड़क निर्माण और मरम्मत की व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सतना की सड़कों का दर्द अब सिर्फ स्थानीय लोगों की जुबां पर नहीं, बल्कि मथुरा के मंच से भी सुनाई देने लगा है। सवाल यही है कि आखिर जिम्मेदारों तक बदहाल सड़कों की यह आवाज कब पहुंचेगी और सतना के बायपास की तस्वीर कब बदलेगी?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m