कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर में कानून को चुनौती देने वाला एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। शहर की व्यस्त गांधी रोड पर एक युवक दिनदहाड़े बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आया। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क पर यह स्टंटबाजी हुई, वहां जज, आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के सरकारी बंगले मौजूद हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है।

READ MORE: MP में रफ्तार का कहरः जबलपुर में ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, अनूपपुर में चलती गाड़ी बनी आग का गोला

ग्वालियर की गांधी रोड पर एक बाइक सवार ने ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक को एक पहिये पर दौड़ाता दिखाई दे रहा है,सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे,लेकिन स्टंटबाज ने न तो अपनी जान की परवाह की और न ही दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखा। इस तरह की स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता देना है। 

READ MORE: अमेरिका में भारतीय तिरंगे का अपमान: जबलपुर में युवाओं ने अमेरिकी झंडा फाड़कर जताया विरोध, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

खास बात यह है कि यह पूराई घटनाक्रम शहर के वीआईपी इलाके गांधी रोड पर हुआ, जहां कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बंगले स्थित हैं,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में मामला पहुंच गया। पुलिस अब वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले युवक और बाइक की पहचान करने में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m