धमतरी। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, युवाओं के जोश और धर्म-संस्कृति की उमंग से सराबोर भव्य दही हांडी उत्सव 2026 का आयोजन धमतरी के धड़ी चौक में संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस भव्य आयोजन में शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और युवाओं की ऊर्जा का शानदार संदेश दिया।

दही हांडी उत्सव 2026 का आयोजन श्री राम हिन्दू संगठन धमतरी, सर्व हिन्दू समाज धमतरी और नगर पालिक निगम धमतरी ने संयुक्त रूप से किया। कई जगहों से पहुंची गोविंदा टोलियों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अपने हुनर, साहस और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे-जैसे गोविंदा टोलियां मटकी फोड़ने के लिए आगे बढ़ीं, वैसे-वैसे उपस्थित दर्शकों का रोमांच भी चरम पर पहुंचता गया।

जय मां शीतला सोनझरी समिति रायपुर बनी ग्रुप मटकी फोड़ विजेता

प्रतियोगिता में जय मां शीतला सोनझरी समिति रायपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप मटकी फोड़ प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टीम के शानदार प्रदर्शन पर आयोजन स्थल तालियों और श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।

वहीं एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता में घनश्याम अग्रवाल, मुजगहन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। उनके शानदार प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

तीन टोली ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

भव्य दही हांडी उत्सव में तीन प्रमुख टोलियां प्रतियोगिता में सम्मिलित हुईं—

  • श्री गोविंदा टोली — सांकरा, धमतरी
  • जय माँ शीतला — करेंझर (अम्बागढ़ चौकी)
  • जय माँ शीतला सोनझरी — रायपुर

    तीनों टोलियों ने पूरे उत्साह, साहस और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। गोविंदा टोलियों के प्रदर्शन ने युवाओं और दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया।

    सफल आयोजन के लिए सभी का जताया आभार

    आयोजकों ने कहा कि भव्य दही हांडी उत्सव 2026 की सफलता किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे धमतरी समाज के सामूहिक सहयोग और सहभागिता का परिणाम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

    आयोजक श्री राम हिन्दू संगठन धमतरी एवं सर्व हिन्दू समाज धमतरी ने विशेष रूप से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिक निगम धमतरी, विद्युत विभाग, समाजसेवियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों, आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं और मीडिया जगत का हृदय से आभार व्यक्त किया।

    आयोजकों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं, नगर निगम द्वारा दिए गए सहयोग, विद्युत विभाग की व्यवस्था, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ मीडिया के सकारात्मक सहयोग के कारण कार्यक्रम व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

    मीडिया और पत्रकार साथियों का भी विशेष आभार

    आयोजकों ने दही हांडी उत्सव की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित करने वाले समस्त पत्रकार बंधुओं, समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों और डिजिटल मीडिया संस्थानों का भी विशेष आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि मीडिया ने आयोजन की जानकारी शहरवासियों तक पहुंचाने और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    धमतरीवासियों के सहयोग ने बनाया आयोजन को यादगार

    आयोजकों ने कहा कि देर रात तक बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाने वाले समस्त धमतरीवासियों का विशेष आभार है। शहरवासियों ने अनुशासन, भाईचारे और उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना दिया।

    आयोजकों ने कहा कि श्रीकृष्ण की भक्ति और हिंदू समाज की एकता का यह उत्सव धमतरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने वाला आयोजन रहा। सभी के सहयोग और सहभागिता ने यह साबित किया कि जब समाज एकजुट होकर किसी सकारात्मक आयोजन को आगे बढ़ाता है, तो उसका स्वरूप और प्रभाव दोनों भव्य हो जाते हैं।

    अंत में आयोजकों ने कहा कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति, संस्था, विभाग एवं शुभचिंतक का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद। भविष्य में भी इसी तरह सभी का सहयोग, स्नेह एवं मार्गदर्शन मिलता रहे, यही कामना है।

    Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
    https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m