Bihar News: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा आज 16 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का ऐलान किया है। इस बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर 2026 को आम जनता के लिए बंद कर दिया है। NDMC ने अभिजीत दिपके द्वारा 16 अक्टूबर को ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के आह्वान और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधों और बीएनएसएस (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा को देखते हुए लोगों से इस सभा में शामिल न होने की अपील की है।

NDMC द्वारा कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर 2026 को बंद करने पर राजद सांसद सुधाकर सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुधाकर सिंह ने कहा कि, भारत सरकार पूरे दिल्ली को ही बंद करने के मूड में हैं। क्योंकि अब इनके बचाव के रास्ते सारे बंद हो चुके हैं। वोट चोरी का पोल खुल चुका है, उसके सबूत हैं देश के सामने। उन्होंने कहा कि, आज के दिन अब बचने के लिए दिल्ली को बंद कर रहे हैं। कभी जंतर-मंतर, कभी कनॉट प्लेस, कभी मार्च नहीं कर सकते, आप रैली नहीं कर सकते। तो यह दिल्ली बंद करने के लिए जिस तरीके से 1974 में इमरजेंसी की स्थिति थी और बंद कर दिए जा रहे थे और पुलिसिया कार्रवाई के बूते जन आंदोलन को कुचल देने का जो काम था, वह अब पूर्णतः अमित शाह, मोदी के नेतृत्व में दिखाई दे रहा है।

वहीं, वकील प्रशांत भूषण के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान पर राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि, लोकतांत्रिक अभियान दुनिया भर में चल रहे हैं। अकेला बांग्लादेश नहीं, दुनिया के हर कोने में चुनाव की आड़ में सत्ता पर कब्जा करने का जो कॉर्पोरेट षड्यंत्र था, वह दुनिया के सामने उजागर हो गया। इसीलिए कॉर्पोरेट समर्थक सरकार जहां पर भी हैं, वह यूरोप में हों या फिर एशिया के भीतर, यह उनके खिलाफ एक बड़ा अभियान है। भारत में भी यह अभियान क्योंकि भारत तो हमेशा ही लीड किया है न डेमोक्रेसी में। उसके फंडामेंटल जो उसके प्रिंसिपल हैं, वह हमेशा भारत तय किया है। तो भारत बेहतर परिणाम देगा। आप देखेंगे कि किस तरीके से केवल सत्ता परिवर्तन नहीं होगा, बल्कि इस बार व्यवस्था में भी अमूल-चूल परिवर्तन होगा।

गौरतलब है कि हालही में जंतर-मंतर को धरना प्रदर्शन की जगह वाली सूची से हटाने के बाद सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सौरव-आशुतोष की गिरफ्तारी के बाद अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली लौट आए हैं। दिल्ली लौटते ही दीपके ने 16 अक्टूबर को 5 बजे सीपी के सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की है। दीपके ने यह भी कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते वो अपने-अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- ‘यह भारत है, बांग्लादेश नहीं’, नेहा बोरा के बयान पर भाजपा ने राहुल और प्रियंका को घेरा