सूरत: गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 13 साल की एक बच्ची की मौत के दो साल बाद आई फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि बच्ची की मौत वाले दिन ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। DNA मिलान के बाद पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
अचानक बिगड़ी थी तबीयत
घटना जून 2024 की है, जब बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ने, उल्टियां होने और मुंह से झाग निकलने के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी। उस वक्त मौत का सही कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची के आंतरिक अंगों के सैंपल FSL जांच के लिए भेजे थे।
फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुला सच
हाल ही में आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान और शारीरिक शोषण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। पड़ताल में सामने आया कि घटना के समय घर पर बच्ची का सौतेला पिता ही मौजूद था, जो नशे का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।
पुलिस ने नेपाल जा चुके बच्ची के भाई को खोजकर बयान दर्ज किए और सौतेले पिता को हिरासत में लेकर उसका DNA सैंपल FSL रिपोर्ट में मिले सैंपल से मैच कराया। 100% DNA मैच होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
38% मामलों में करीबी ही आरोपी
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) 2024 के आंकड़ों के अनुसार, पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज लगभग 38% मामलों में आरोपी पड़ोसी, रिश्तेदार या परिवार के ही जाने-पहचाने लोग होते हैं, जो बच्चों के लिए सुरक्षा का दायरा माने जाते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



