गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक रूह कंपा देने वाली बर्बरता सामने आई है। यहाँ प्रेमी संग भागने पर एक विवाहिता के साथ ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति और दो महिलाओं समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह अमानवीय घटना 4 अक्टूबर की है। पुलिस शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला वापी निवासी अपने पति को छोड़कर चोटिला में अपने साथी के साथ रह रही थी। परिजनों द्वारा वापी लाकर घर में कैद किए जाने के बाद वह दोबारा भागकर चोटिला आ गई। इसकी भनक लगते ही पति और उसके रिश्तेदारों ने जोड़े को ढूंढ निकाला और सुरेंद्रनगर के एक मकान में ले आए।

सुरेंद्रनगर में शुद्धिकरण रस्म के बहाने दोनों को लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद पुरुष को पेड़ से बांध दिया गया और महिला को कमरे में बंद कर दिया गया। दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपियों ने बरामदे में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं, पीड़ित पुरुष को महिला का पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

सुरेंद्रनगर के DSP प्रेमसुख डेलू ने बताया कि एक समुदाय के नेता की सूचना और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर पीड़िता को मुक्त कराया। काउंसलिंग के दौरान महिला ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पति समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें