हेमंत शर्मा, इंदौर/शिलांग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मेघालय हाईकोर्ट ने सोनम की जमानत रद्द करने की मांग वाली राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब सभी की नजरें कोर्ट के अंतिम आदेश पर टिकी हैं। मामले में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए सोनम को मिली जमानत को निरस्त करने की मांग की है।

मीनाक्षी नटराजन मामला: 2025 के पुराने नोटिस पर कोर्ट का नहीं आया था कोई फैसला, रात 1.48 बजे सुप्रीम कोर्ट

जमानत को बरकरार रखने की दलील

सरकार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर बचाव पक्ष ने जमानत को बरकरार रखने की दलील दी। इस बीच राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम को लेकर गंभीर आशंका जताई है। विपिन का आरोप है कि सोनम नेपाल भाग सकती है। उन्होंने कहा कि मामले में लगातार कानूनी प्रक्रिया चल रही है और ऐसे में आरोपी के फरार होने की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कानूनी शिकंजा और कस जाएगा

विपिन ने अदालत से जमानत रद्द करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई और उससे जुड़े घटनाक्रम पर देशभर की नजर बनी हुई है। अब हाईकोर्ट का फैसला तय करेगा कि सोनम रघुवंशी को मिली जमानत बरकरार रहेगी या उस पर कानूनी शिकंजा और कस जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m