वाराणसी. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु के पीए चंद्रकांत रथ की हत्या (Suvendu Adhikari PA murder) के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. वाराणसी से कोयला कारोबारी को CBI ने पकड़ा है. कोयला कारोबारी विनय राय उर्फ पमपम को गिरफ्तार कर लिया गया है. विनय धनबाद में रहकर कोयले का कारोबार करता था. हत्याकांड में विनय की शूटर और फंड उपलब्ध कराने में भूमिका सामने आई है. राज और राजकुमार से पूछताछ में विनय नाम सामने आया.
बता दें कि बीते 6 मई को मध्यमग्राम इलाके में सुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि कार और बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया, रास्ते में रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. यह हमला उनके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुआ. घटना के दौरान गाड़ी चला रहे उनके ड्राइवर बुद्धदेब बेरा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए थे.
इसे भी पढ़ें : ‘भाजपा ने हर क्षेत्र को बर्बाद कर दिया…’, अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कहा- पेपर लीक से युवा तबाह हो रहे हैं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि चंद्रनाथ रथ को चार गोलियां मारी गई थीं. सुभेंदु अधिकारी ने इस मामले को पूरी तरह से सुनियोजित हत्या करार देते हुए कहा था कि रथ की किसी से न तो निजी दुश्मनी थी और न ही राजनीतिक विवाद. उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि परिवार की मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए.

