लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के खिलाफ इस बार मंहगाई, डीजल- पेट्रोल, गैस सिलेण्डर के बढ़ते दाम, अग्निवीर नौजवान, दुःखी किसान, मजदूर विपक्ष है। भाजपा सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में नौजवानों का आरक्षण लूटा है। शिक्षामित्रों के साथ अन्याय किया है। इस सरकार से पीड़ित दुःखी अपमानित लोग विपक्ष हैं।

भाजपा ने पीडीए के साथ बहुत अन्याय किया

अखिलेश यादव ने कहा कि जहां भाजपा खत्म होती है वहीं से पीडीए शुरू होता है। भाजपा ने पीडीए के साथ बहुत अन्याय किया है। उसके सम्मान और अधिकार को छीना है। उन्होंने कहा कि आज चर्चा मंहगाई पर होनी चाहिए। पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है। लेकिन भाजपा मंहगाई रोकने के बजाय काफिले से एक और दो गाड़ियां छोड़ने की बात कर रही है। साइकिल से चलने की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। एक तरफ महंगाई नहीं थम रही है।

READ MORE: ‘PDA अब सहेगा नहीं, कहेगा…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- इनके राज में लोग न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

पेपर लीक से युवा तबाह हो रहे हैं

दूसरी तरफ भ्रष्टाचार चरम पर है। पेपर लीक से युवा तबाह हो रहे हैं। नीट परीक्षा को लीक परीक्षा लिख देना चाहिए। भाजपा ने नीट के छात्रों के साथ धोखा किया है। नीट पेपर लीक से देश में 20 लख और यूपी में करीब चार लाख छात्र प्रभावित हुए है। उनके परिवार को शामिल कर लेने पर पूरे देश में करोड़ों लोग केवल नीट पेपर लीक होने से भाजपा से नाराज है। मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तो पहले से ही है। यही सब भाजपा के खिलाफ विपक्ष का चेहरा है।

READ MORE: रायबरेली में राहुल-अखिलेश की होर्डिंग, विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता का संदेश, प्रदेश की सियासत तेज

भाजपा ने हर क्षेत्र को बर्बाद कर दिया

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री जी को इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने नीट पेपर लीक कर जवाब क्यों नहीं दिया? भाजपा ने हर क्षेत्र को बर्बाद कर दिया। किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है। परेशान हैं। भाजपा सरकार ने अब सोने की दुकानों को भी बंद करा दिया है। सोने की दुकानों पर सन्नाटा है। व्यापारी चारपाई डालकर सो रहे हैं।

READ MORE: अखिलेश की परेशानी बढ़ा रहे सपा कार्यकर्ता, बार-बार देनी पड़ रही है संयम बरतने की नसीहत

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में विकास का कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने अपने ऊपर लगे गंभीर मुकदमों को वापस लेने के अलावा कोई काम नहीं किया। प्रदेश में किसी भी मुख्यमंत्री पर इतने गंभीर मुकदमें नहीं थे। समाजवादी पार्टी की सरकार में अंसल सिटी, चक गंजरिया क्षेत्र का विकास किया। एक हजार करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान बनाया। भाजपा के मुख्यमंत्री ने उसे बर्बाद कर दिया।

READ MORE: जमीन विवाद में खूनी खेल! तीन भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मौत

समाजवादी पार्टी की सरकार ने एचसीएल को लखनऊ लाने का काम किया। मुख्यमंत्री को एचसीएल के बारे में, लैपटाप, कम्प्यूटर के बारे में कोई जानकारी नही है। लखनऊ में एचसीएल, प्लासियो माल, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय, डायल 100 समाजवादियों की देन है।

उन्होंने कहा कि एनसीआरबी का डेटा सरकार का डेटा है। वह डेटा झूठा नहीं है। एनसीआरबी के अनुसार यूपी में महिलाएं, बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं लखनऊ राजधानी तक में बेटियां सुरक्षित नहीं है। समाजवादी सरकार में यूपी में देश का सबसे अच्छा रिस्पांस सिस्टम दिया है। भाजपा सरकार ने खराब कर दिया।