बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। आजादी के बाद राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने वाली है। भवानीपुर सीट से पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे हजारों लोगों के बीच बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ से पहले ही साफ कर दिया है कि अब बंगाल में मैं नहीं हम सब मिलकर सरकार चलाएंगे। गौरतलब है कि, बंगाल में बीजेपी ने एक और बड़ा फैसला किया है कि बंगाल में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा, आज जो चेहरे शपथ लेंगे उनमें शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री, इसके अलावा दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, रूद्रा घोष, दीपक वर्मन, रत्ना देबनाथ और पूर्णिमा चक्रवर्ती को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।
कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे। वहीं, प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी समारोह का न्योता भेजा गया है।
चुना गया था विधायक दल का नेता
8 मई को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे जहां शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया। इसके बाद शुभेंदु ने कोलकाता में राज्यपाल आर।एन। रवि से मुलाकात की और विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी। वहीं, टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई और उसके 15 सालों के शासन का खात्मा हो गया।
कोलकाता पहुंचे केंद्र के दिग्गज मंत्री
केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जे।पी। नड्डा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री सुरेश गोपी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। इनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सांसद हर्षवर्धन सिंगला भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।
रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के दिन शपथग्रहण ऐतिहासिक
BJP राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि बंगाल में एक नई सरकार का गठन हो रहा है, जो सभी के कल्याण के लिए समर्पित है। यह एक ऐतिहासिक परिवर्तन है। इस मौके पर हमारे प्रधानमंत्री उपस्थित रहेंगे और महत्वपूर्ण बात यह है कि शपथ ग्रहण समारोह 25 बैसाख के दिन हो रहा है, जो रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है।
कोलकाता में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
शुभेदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने ब्रिगेड परेड मैदान के आसपास और शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। शहर में और आसपास मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। कोलकाता पुलिस की ओर से शुक्रवार की देर शाम जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक एस्प्लेनेड रैंप, खिदिरपुर रोड, हॉस्पिटल रोड, कैसुअरीना एवेन्यू और क्वींस वे पर वाहनों की आवाजाही कम रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

