Swara Bhasker Husband Fahad Ahmad: नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर 20 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही मुंबई में भी कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी मुंबई की सड़कों पर उतरे। हालांकि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं लेने पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। इसमें स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी शामिल थे। पति फहाद अहमद को हिरासत में लेने पर स्वरा भास्कर भड़क गईं।
प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट और राजनीतिक कार्यकर्ता फहाद अहमद को हिरासत में लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पत्नी स्वरा भास्कर ने सरकार पर निशाना साधा है।
वीडियो शेयर करते हुए स्वरा ने कहा कि फहाद और कई अन्य प्रदर्शनकारियों को माहिम थाने में रोका गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मुंबई पुलिस फहाद और अन्य प्रदर्शनकारियों को 20 जुलाई 2026 को शाम 4.30 बजे चैत्यभूमि में हिरासत में ले रही है. इन्हें माहिम थाने में रोका गया है. यही है भारत का लोकतंत्र. शर्मनाक हालात। स्वरा ने लिखा- मुझे ये वीडियो 20 जुलाई को शाम 4:30 पर @fahadzirarahmad से मिला। उन्होंने मुझे पोस्ट करने को कहा। मुंबई पुलिस चैत्यभूमि में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रही है। जो लोग समर्थन में आना चाहते हैं, कृपया शांतिपूर्वक और बड़ी संख्या में चैत्यभूमि पहुंचे।
सोशल मीडिया पर फहाद का दो वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई पुलिस प्रदर्शन के दौरान फहाद का कॉलर पकड़ उन्हें पुुलिस वैन में लेती जा रही है। क्लिप में फहाद पुलिस वालों से पूछते सुनाई देते हैं कि आप मुझे क्यों गिरफ्तार कर रहे हैं? बताया जा रहा है कि ये वीडियो लगभग शाम 4:30 बजे रिकॉर्ड हुआ था। एक और वीडियो में फहाद को पुलिस वाहन के अंदर बैठे देखा जा सकता है, जिसमें वो मौके की स्थिति बयां कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


