सोनीपत। पूर्व उपप्रधानमंत्री और जननायक चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती के अवसर पर जननायक जनता पार्टी (JJP) की ओर से सोनीपत बस स्टैंड पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, हल्का अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन, संघर्ष और समाज के कमजोर एवं ग्रामीण वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।

अशोक सरोहा ने गिनाए ताऊ देवीलाल के फैसले

कार्यक्रम की अध्यक्षता JJP के जिलाध्यक्ष अशोक सरोहा ने की। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों और वंचित वर्गों की आवाज उठाने में लगाया। उनके अनुसार, बुजुर्गों के लिए बुढ़ापा पेंशन, किसानों की कर्ज माफी, ट्रैक्टर को कृषि यंत्र का दर्जा देकर टैक्स से राहत देने सहित कई योजनाएं उनके जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।

अशोक सरोहा ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना और ‘लोकराज लोकलाज से चलता है’ के सिद्धांत को अपने राजनीतिक जीवन में महत्व दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है।

विचारों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवीलाल के विचारों एवं जनकल्याणकारी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में सियानंद त्यागी, बिजेंद्र आंतिल, राजा सहरावत, शीलू खासा, रवि दहिया, राम प्रसाद शर्मा, रमेश पहलवान बड़ौली, रमेश गुप्ता, अनिल त्यागी, रामचंद्र देशवाल, जुगती राम, देवेंद्र दहिया गोपालपुर, रेणु आंवली, सुनील बड़ौली, कृष्ण सरोहा, संदीप गहलावत, संदीप दहिया, रिंकू सरोहा, सागर दहिया, कर्ण तुषिर, मुख्तियार नरवाल, भीम मेहरा, तेजवीर मलिक, शमशेर नरवाल, पाले राम, सुरेश मलिक गामड़ी, कुलदीप नैन, रामहारे जागसी, रणबीर सिंह मदीना, सुरेश धवन, अनिल सरोहा, रणबीर सरोहा और कर्मबीर राठधना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।