शिखिल ब्यौहार, भोपाल। Bhopal Taxi Drivers Strike Called Off: राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से जारी टैक्सी चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। टैक्सी चालक संघ और परिवहन मंत्री के बीच हुई एक अहम बैठक के बाद सभी मुख्य मांगों को स्वीकार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘ये तो गजब के दिमागी हैं…’ महाकाल ब्रिज पर 300 सुरक्षाकर्मी को कूदता देख ओवैसी ने कसा तंज; जानिए वायरल Video का पूरा सच
बैठक में लिए गए फैसलों के तहत शासन ने तत्काल प्रभाव से एग्रीगेटर कंपनियों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शासन के जारी आदेशों के तहत नॉन-कमर्शियल वाहनों के एग्रीगेटर ऐप्स पर संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में मोटर वाहन अधिनियम 2025 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन, एनपीएस और यूपीएस खत्म करने समेत कुल 11 मांगों को लेकर आंदोलन
टैक्सी चालकों को राहत देने के उद्देश्य से सभी एग्रीगेटर कंपनियों को किराए में 15% की वृद्धि करने के आदेश जारी किए गए हैं। मध्यप्रदेश में टैक्सी चालकों के लिए न्यायसंगत और उचित रेट सूची लागू करने का निर्णय लिया गया है। परिवहन विभाग, टैक्सी संगठन के पदाधिकारियों और संयुक्त मोर्चे के अधिकारियों को मिलाकर एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी, जो चालकों की समस्याओं और दरों की निगरानी करेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

