कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में आज एक दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया, जहां एक किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, ऐन वक्त पर मौके पर मौजूद एक युवक की सूझबूझ और जांबाजी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और किशोरी की जान सुरक्षित बचा ली गई।

कुछ ही सेकंड में हो जाता बड़ा हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ग्वालियर के एजी ऑफिस पुल के नीचे स्थित रेलवे ट्रैक की है। यहाँ एक किशोरी अचानक पटरी पर आ गई, जबकि उसी ट्रैक पर तेजी से एक सुपरफास्ट ट्रेन आ रही थी। कुछ ही सेकंड का फासला बचा था और एक बड़ा हादसा तय माना जा रहा था।

धार इमामबाड़ा सीलः मुस्लिम समाज इस बार नहीं निकलेंगे मुहर्रम के अखाड़े और ताजिया, इधर उज्जैन में पुलिस ने किया मार्च

देवदूत बनकर आया युवक, लोगों ने मिलकर बचाया

इसी दौरान वहाँ पास में ही खड़े एक युवक प्रहलाद सिंह तोमर की नजर किशोरी पर पड़ी। खतरे को भांपते हुए प्रहलाद ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्परता दिखाई और किशोरी को मौत के मुंह से खींच निकाला। इसके बाद सड़क किनारे मौजूद अन्य लोग भी तुरंत मदद के लिए दौड़े और किशोरी को बमुश्किल ट्रैक से हटाकर सुरक्षित साइड में लेकर आए।

माता-पिता से नाराजगी की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी

किशोरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी मुख्य वजह अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, मौके पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, किशोरी अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर नाराज थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अपने संरक्षण में ले लिया है। पुलिस द्वारा किशोरी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनसे बातचीत कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Weather Update: एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम बारिश, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m