अमित पांडेय, खैरागढ़। दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 16 वर्षीय किशोर की छिन्दारी नथेला डैम में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड, भिलाई निवासी आयुष पिता अमन के रूप में हुई है। पूरा मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक आयुष अपने चार दोस्तों के साथ डैम घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने किशोर की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आयुष के शव को पानी से बाहर निकाला गया।


किशोर के डूबने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में डैम क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बारिश में बढ़ जाता है जलाशयों में खतरा
बारिश के मौसम में डैम और जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने के साथ गहराई और तेज बहाव का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में छिन्दारी नथेला डैम में हुआ यह हादसा लोगों के लिए भी गंभीर चेतावनी है। जलाशयों में घूमने जाने वाले लोगों से गहरे पानी में जाने से बचने और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



