कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के करहिया थाना क्षेत्र के रिठौदन गांव में एक पड़ोसी युवक पर 14 साल के किशोर को माता की झांकी दिखाने के बहाने जंगल में ले जाकर उस पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों और घायल किशोर का दावा है कि आरोपी ने उसे बलि देने की बात कही थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बलि की बात और अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
आरोपी ने उसकी बलि देने की बात कही
दरअसल यह घटना 18 अक्टूबर की है। घायल किशोर की पहचान 14 वर्षीय निशांत रावत के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि- झांकी दिखाने के बहाने ले गया था। पड़ोसी युवक विक्की गौड़ निशांत को माता की झांकी दिखाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर घर से ले गया था। किशोर निशांत के मुताबिक, आरोपी उसे गोलेश्वर पहाड़ी के जंगल में ले गया। जब उसने वहां लाने की वजह पूछी, तो आरोपी ने उसकी बलि देने की बात कही और अचानक उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल,
9 बार चाकू से हमला
परिजनों और घायल किशोर का आरोप है कि आरोपी ने निशांत के गले, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल नौ बार चाकू से वार किए। इस हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। चाकू टूटने पर मरा समझकर भागा आरोपी: आरोप है कि हमला करते समय जब चाकू टूट गया, तो आरोपी किशोर को मृत समझकर जंगल में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
होश में आने पर घर पहुंचा किशोर, अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद देर रात जब घायल निशांत को होश आया, तो वह किसी तरह अपनी जान बचाकर जंगल से बाहर निकला और पैदल ही घर पहुँचा। उसकी खून से लथपथ हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ उसका इलाज कराया गया। परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत करने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें मजबूरन पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी। आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी ने उसके भाई और रामबरन नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी जान से मारने की बात कही थी।
मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न! 5 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पारे में गिरावट से रातों में महसूस होने लगी सिहरन
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए देहात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) जयराज कुबेर ने बताया कि परिजनों की शिकायत और बयानों के आधार पर आरोपी विक्की गौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और बलि देने की बात समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

