Bihar News: जदूय नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के इस बयान पर की घटना तो अमेरिका-जापान में भी होती है। पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अशोक चौधरी के बयान का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, मंत्री की बौखलाहट, चिड़चिड़ाहट, झल्लाहट, झुंझलाहट खिसियाहट एवं घबराहट स्पष्ट बता रही है कि बिहार में घोर प्रशासनिक अराजकता और अंधेरा व्याप्त हो चुका है।

तेजस्वी ने अशोक चौधरी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा, मंत्री जी चौधराहट में बिहार के जघन्य अपराधों की तुलना अमेरिका और जापान से करते हुए कहते है कि वहां भी बलात्कार, हत्या और अपराध होते है। मिमियाहट में देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्य बिहार की समतुलना अमेरिका के निवेश, प्रति व्यक्ति आय और विकास इत्यादि की बजाय अपराध से कर खुद, स्वयं की पार्टी और अंधभक्तों को गौरवान्वित महसूस करा रहे हैं।

‘हकलाहट में टपक रहा छल-कपट’

तेजस्वी ने कहा कि मंत्री की हकलाहट में छल-कपट भी टपक रहा है। सामान्य दिनों में फंसने पर यूट्यूबर्स के सामने ये तुतलाहट में लिपटी घिसी-पिट्टी एक दो पंक्ति अंग्रेजी में बक निकल जाते थे लेकिन आज बेचारे उकताहट में पत्रकारों को धरा गए। ये मान रहे है कि से 2005 से पहले बिहार राज्य अपराध नियंत्रण में अमेरिका और जापान से बेहतर था। वैसे भी ये तीन बेटियों के पिता है और इनकी बेटी अमेरिका में पढ़ती है। इसलिए इन्हें ऐसे मामलों में संवेदनशील होना चाहिए लेकिन सरकार की नाकामी स्वीकारने की बजाय ये अमेरिका के नाम पर बिहार के अपराध का ठीकरा फोड़ रहे हैं।

मंत्री अशोक चौधरी का बयान

दरअसल आज जब मीडिया ने मंत्री अशोक चौधरी से जमुई-समस्तीपुर कांड को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, बिहार 14 करोड़ का आबादी वाला प्रदेश है, जहां दुष्ट, अनपढ़, जाहिल, गवार और देहाती लोगों की कमी नहीं है। बिहार को बदनाम करने में उनकी भूमिका है। नीतीश कुमार ने सुशासन की व्यवस्था स्थापित की है और इस पर पहला सम्राट चौधरी कर रहे हैं।

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि, घटना कहां नहीं होती है। घटना तो अमेरिका में भी होती है, जापान में भी होती है। क्या अमेरिका में घटना नहीं हो रही है? अमेरिका हमसे बहुत ज्यादा विकसित देश है। वहां भी घटना होती है। सरकार किसी भी अपराधी को बचाना नहीं चाहती है। घटनाएं अगर होगी तो कानून का पूरा बुलडोजर चलेगा। नीतीश कुमार के द्वारा स्थापित परंपरा है। इस परंपरा को हम लोग कायम रखेंगे।

ये भी पढ़ें- SIR विवाद के बीच सहरसा में CPIM का प्रतिरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला